फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 42 लाख से बनेगा पुस्तकालय, जिला पार्षद ने कराया काम शुरू

Mon, 03 Feb 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गांव लाठ में पुस्तकालय निर्माण कार्य के शुभारंभ पर जिला पार्षद राजेश मलिक व
विज्ञापन
गोहाना। गांव लाठ में विद्यार्थियों व युवाओं को पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी। जिला पार्षद राजेश मलिक ने पुस्तकालय की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया। पुस्तकालय के निर्माण पर 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अमित ढोचक ने की। जिला पार्षद राजेश मलिक ने कहा कि बच्चों व युवाओं को गांव में ही पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। पुस्तकालय चालू होने के बाद अब गांव के युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। सरकार गांव के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू कर रही है। अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ युवाओं के लिए लिए भी बेहतर प्लेटफार्म स्थापित हो सकें, इसके लिए गांव में पुस्तकालय बनाने पर जोर दे रही है। जिससे गांवों के बच्चे भी किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपनी बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी निगरानी में पुस्तकालय का निर्माण कराएं। इस दौरान अमित लाठ, केशवरी, जगबीर, टोनी पिनाना समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें