सोनीपत। अपनी मांगों को लेकर लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य संरक्षक डॉ. रविंद्र डिकाडला के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मिला।
संगठन ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि स्कूल में पीजीटी के पदनाम को बदलकर वापस लेक्चरर किया जाए, शिक्षकों के तबादले भी किए जाएं ताकि दूर दराज के स्कूलों में लगे शिक्षकों को घर के नजदीक स्कूल अलॉट हो सके। सभी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती की जाए, शिक्षकों के भी सभी पद भरे जाएं ताकि शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सके। राज्य प्रधान महावीर गहलावत ने मांग उठाई कि आठवीं कक्षा का बोर्ड लागू किया जाए। संरक्षक सुनील नेहरा ने प्राचार्य के पद पर जल्द प्रमोशन करने की मांग उठाई।
वहीं सभी लेक्चरर की स्थायीकरण करने की भी मांग रखी गई। इस पर शिक्षा मंत्री के कहा कि प्राचार्य की प्रमोशन लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के राज्य प्रधान महाबीर गहलावत, संरक्षक सुनीत नेहरा, महासचिव विक्रम बैनीवाल, जिला पानीपत के प्रधान राजेश मलिक, जिला पंचकूला के प्रधान कृष्ण शामिल रहे।