फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसआईआर में लगे कर्मचारियों की छुट्टी 14 तक रद्द

Thu, 02 Jul 2026 06:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र के एकत्रीकरण एवं डिजिटलाइजेशन के कार्य की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने प्रगति हॉल में सुपरवाइजरों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के तहत चल रहे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से कार्य में ढिलाई बरती गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 14 जुलाई तक बीएलओ, सुपरवाइजर या एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारियों की छुट्टी रद्द रहेगी। सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालय तक सीमित न रहें बल्कि स्वयं फील्ड में जाकर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण करें।
घर-घर सत्यापन अभियान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुपरवाइजर प्रतिदिन शाम को अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उन्हें उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या सामने आए उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस मौके पर बीडीपीओ डॉ. परमजीत व अंकुर, डीईईओ रचना बाना, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ प्रवीण, डिप्टी डीईओ सरीता, निर्वाचन कानूनगो पवन कुमार, सहदेव पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें