फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोर गिरोह का सरगना पकड़ा, दो चोरी का खुलासा

Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत।
क्राइम यूनिट सेक्टर -27 पुलिस ने वीरवार को घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। चोरी में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और 12 हजार रुपये मिले हैं। मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आदर्श नगर निवासी नवीन ने 18 जून को थाना सेक्टर 27 में शिकायत दी थी कि 16 जून की रात को वह परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से मां के सोने के करीब सात लाख रुपये के आभूषण, एक लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट सेक्टर 27 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार को शाहपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर, बिहार हाल निवास कोट मोहल्ला सोनीपत के रवि उर्फ बड़का को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
चोरी में उसके साथ रहे एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने सोनीपत में हुई दो चोरी की वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से सोने की मटरमाला, सोने का कड़ा, चांदी का हाथफूल, चांदी की तगड़ी, सोने की गलसरी, एक जोड़ी झुमका, चांदी का ब्रेसलेट, 20 ग्राम चांदी का सिक्का, दो कडुली, 12000 रुपये, एक बाइक व वारदात में इस्तेमाल किया गया व्हील पाना बरामद किया गया है। नाबालिग को जुवेनाइल बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें