फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमिश्नर कोर्ट की सीटिंग सोनीपत से हटने का वकीलों ने किया विरोध

Tue, 14 Oct 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 35: जिला बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अधिवक्ता। एसोसिएशन - फोटो : कोतवाली देहात में बोरियों व बैग में रखी विस्फोटक सामग्री।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसमें कमिश्नर कोर्ट की सीटिंग सोनीपत में करने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन ने सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि वर्षों पुरानी परंपरा के तहत कमिश्नर साहब सोनीपत कैंप ऑफिस आकर मामलों की सुनवाई करते थे जिसे स्थगित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सभी वकीलों ने एकजुट होकर इस प्रस्ताव के विरोध में अपनी बात रखी और कहा कि सरकार को न्याय को सुलभ बनाने के लिए नए सब डिवीजन बनाकर न्यायालय खोलने के बजाय पुरानी परंपरा को बनाए रखना चाहिए। एसोसिएशन ने पहले ही कमिश्नर रोहतक डिवीजन को ज्ञापन दे दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में निर्णय का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने कहा कि कोर्ट की सीटिंग बचाने के लिए पुरजोर प्रतिरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें