जस्टिस राजेश भारद्वाज व उनकी पत्नी पूनम भारद्वाज न्यायालय परिसर में पौधा रोपण करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश भारद्वाज अपनी पत्नी डॉ. पूनम भारद्वाज के साथ शुक्रवार को गोहाना न्यायिक परिसर पहुंचे। जहां गोहाना बार एसोसिएशन की तरफ से चार प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें वकीलों के चैंबर का विस्तार, बार लाइब्रेरी का विस्तार, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स को बड़ा करने और गोहाना में स्थायी रूप से एडीजे की नियुक्ति करने की मांग शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान जस्टिस राजेश भारद्वाज और डॉ. पूनम भारद्वाज ने न्यायिक परिसर में पौधारोपण भी किया। यह कार्यक्रम इंस्पेक्टिंग जस्टिस के वार्षिक निरीक्षण के तहत आयोजित किया गया। इसमें साल में एक बार अदालतों का निरीक्षण किया जाता है और बार काउंसिल तथा न्यायिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है। जस्टिस ने वकीलों की मांगों को सुनते हुए उन्हें जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया।