फाेटो : सोनीपत के शहजादपुर स्थित राजकीय स्कूल में महिलाओं व विद्यार्थियों को जागरूक करती महिल
सोनीपत। गांव शहजादपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। महिला थाना सोनीपत प्रभारी निरीक्षक कविता की टीम ने महिलाओं व विद्यार्थियों को जागरूक किया। उनको महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। महिला थाना टीम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, यौन शोषण से सुरक्षा व किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा व साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। संवाद