फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेना के सम्मान में वकीलों ने नहीं किया काम

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीमा पर उत्पन्न तनाव की स्थिति को देखते हुए बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को नो वर्क डे मनाया। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर देश की अखंडता, एकता और सेना के सम्मान में न्यायिक कार्य नहीं किए। बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के निर्देशानुसार नो वर्क डे रखा गया।
विज्ञापन

सोनीपत बार एसोसिएशन प्रधान अनिल ढुल ने बताया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे समय में हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह अपने स्तर पर एकजुटता का परिचय दे। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के जवान सरहद पर डटे हुए हैं, तो हम भी अपने स्तर पर उनके साथ खड़े हैं। यही कारण है कि आज का दिन हमने सेना को समर्पित किया है।
नो वर्क डे के तहत अदालती कार्यवाही स्थगित रही। वकीलों ने न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के निर्देश और राष्ट्रहित व सैनिकों के प्रति एकजुटता के प्रतीक स्वरूप लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें