फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ट्रेन में सफर कर रहे कंपनी के सहायक मैनेजर का लैपटॉप व सामान का बैग चोरी, पानीपत के युवक ने केस दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के गांव किवाना निवासी आनंद छौक्कर ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। वह समालखा से कालका एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए चले थे। उन्होंने अपना बैग उपर रख दिया। वह नीचे सीट पर बैठ गए। गाड़ी में काफी भीड़ थी।
विज्ञापन
सोनीपत जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा से दिल्ली के लिए कालका एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे निजी कंपनी के सहायक मैनेजर का लैपटॉप व अन्य सामान से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पानीपत के गांव किवाना निवासी आनंद छौक्कर ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। वह समालखा से कालका एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए चले थे। उन्होंने अपना बैग उपर रख दिया। वह नीचे सीट पर बैठ गए। गाड़ी में काफी भीड़ थी। जब वह गन्नौर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बैग चोरी मिला।

उनके बैग में लैपटॉप के साथ ही टूल किट, मोबाइल चार्जर, सर्विस रिपोर्ट व कई कागजात थे। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी मिल सकी। जिस पर उन्होंने समालखा रेलवे चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी। समालखा चौकी पुलिस ने मामला गन्नौर का होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस को भेज दी। जिस पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें