फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व बैग चोरी

Thu, 20 Jun 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ में कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप व कागजात से भरा बैग चोरी कर ले गया। पीड़ित युवक कार खड़ी कर सामान खरीदने के लिए कार से कुछ दूर गए थे। वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मलिकपुर निवासी राम अवतार ने बताया कि वह अपनी कार लेकर दिल्ली गए थे। वीरवार को जब वह वापस लौट रहे थे तो बहालगढ़ आने के बाद उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह कार लॉक कर पास ही कुछ सामान लेने चले गए। जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा था। उनकी कार के अंदर से बैग चोरी था। उनके बैग में लैपटॉप, पर्स, गाड़ी के कागजात, चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड थे। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें