खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली में सोमवार को एंटी ड्रग समिति की ओर से जिलास्तरीय नशा विरोधी जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी ने कहा कि नशा स्वास्थ्य, जीवनशैली और परिवार पर गंभीर प्रभाव डालता है।
वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. किरण सरोहा ने भी नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस दौरान हुई स्लोगन लेखन में हिंदू कॉलेज से ललित ने प्रथम, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज से सानिया कामरा ने द्वितीय और ताऊ देवीलाल कॉलेज से मुस्कान ने तृतीय स्थान पाया।
भाषण प्रतियोगिता में निशु ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और जाह्नवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में निकिता ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय और दीक्षांत बलियान ने तृतीय रहे। प्रतियोगिता में 12 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।