फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लालागढ़ी रोड भर रहा सीवर का पानी, समाधान नहीं

Wed, 23 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 29: लालागढ़ी रोड पर भरे पानी से होकर गुजरते वाहन चालक। स्रोत पाठक - फोटो : फाइल
विज्ञापन
गन्नौर। लालागढ़ी रोड पर जलभराव की समस्या ने लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी परेशान कर दिया है। स्थानीय निवासी और पूर्व पार्षद अशोक सनी लगातार शिकायतें कर रहे हैं लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

सड़क पर नालियों का दूषित पानी भरने से गंदगी फैलने के अलावा राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला नहीं होने और सीवर की निकासी व्यवस्था जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है।
सड़क का लेवल नीचा होने के कारण बारिश के दिनों में यहां पानी और अधिक भर जाता है। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। पैदल चलने वालों को भी गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी अशोक सैनी ने कहा कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द नालियों का निर्माण और सीवर निकासी की उचित व्यवस्था कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो जाते हैं, जब लोगों का अपने घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
अधिकारी झाड़ देते हैं पल्ला

पार्षद विकास शर्मा ने कहा कि बड़ी रोड पर जलभराव की समस्या को कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को बताया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पहले सीवर की सफाई से अगले दिन पानी निकल जाता था पर इस बार एक महीने से ज्यादा समय हो गया। आगे की सीवर लाइन ब्लॉक है और अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। यहां से गुजरते सभी को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें