फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर लौटे लक्ष्य का किया स्वागत

Fri, 29 Nov 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
विज्ञापन
खरखौदा। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी लक्ष्य का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। प्रदेश की टीम की जीत में लक्ष्य ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। लक्ष्य ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। यह स्वर्ण पदक लक्ष्य की मेहनत व कड़े परिश्रम का ही फल है। विजेता खिलाड़ी को प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, कबड्डी प्रशिक्षक ओमप्रकाश व सुरेंद्र राठी ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें