फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली-सिंघु बॉर्डर : त्योहारी सीजन में हाईवे जाम, सब हलकान

Wed, 20 Mar 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर की पानीपत-दिल्ली लेन पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनीपत/राई। किसान आंदोलन-2 में दिल्ली कूच के एलान का बेशक सोनीपत में कोई असर नहीं रहा, लेकिन वाहन चालक इसका खामियाजा लगातार भुगत रहे हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सर्विस रोड को पूरी तरह खोलकर वाहन चालकों को राहत देने की कोशिश का भी ज्यादा असर नहीं पड़ा है। त्योहारी सीजन में दिल्ली आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में नौकरीपेशा के साथ ही व्यापारी भी दिल्ली सामान खरीद के लिए जा रहे हैं। इससे उन्हें पौना से डेढ़ घंटा जाम में फंसना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने फ्लाईओवर पर बंद हाईवे की आठ लेन को भी खोलने की मांग की है। इससे पूरी तरह से राहत मिल सकेगी।

किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। वहां उनका सुरक्षा बलों के साथ टकराव होने पर दिल्ली पुलिस प्रशासन सकते में आ गया था। जिस पर दिल्ली पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। बॉर्डर पर अभेद्य किलेबंदी कर सीमेंट की दीवार तक खड़ी कर दी गई थी। मामला शांत होने पर 24 फरवरी को आंशिक राहत देते हुए कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सर्विस रोड को खोलने का निर्णय लिया था। जिस पर 26 फरवरी को सर्विस लेन के सामने बनाई गई दीवारों तोड़कर पानीपत-दिल्ली सर्विस रोड पर केवल एक लेन व दिल्ली-पानीपत रोड पर दोनों लेन खोल दी थी। इससे पानीपत-दिल्ली लेन पर आवागमन करने में कोई राहत नहीं मिल पा रही थी। वहां अक्सर जाम लगने लगा था। इसके बाद 2 मार्च को पानीपत-दिल्ली मार्ग की सर्विस लेन को पूरी तरह खोल दिया था। उसके बाद भी कुंडली बॉर्डर पर ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ा आवागमन, लगी रहती हैं कतार

होली का पर्व नजदीक आ चुका है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोनीपत का व्यापार ज्यादातर दिल्ली पर ही निर्भर है। व्यापारी दिल्ली आवागमन करते हैं। जिससे उन्हें दिल्ली जाने व आने के दौरान कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर रोजाना लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रहती है। खासकर अब दिल्ली से पानीपत की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहनों की भीड़ ज्यादा है। जिसे पार करना सभी के लिए मुसीबत बन रहा है।



सिंघोला के पास बैरिकेड व तंबू हटाने का काम जारी

पानीपत-दिल्ली लेन पर गांव सिंघोला के पास लगाए गए बैरिकेड मार्ग से हटाने के बाद उन्हें उठाया जा रहा है। साथ ही वहां अर्धसैनिक बलों के लिए लगाए गए तंबू भी हटाए जा रहे है। जिससे कुछ राहत और मिल सकेगी।



कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर जाम की समस्या से हर वर्ग परेशान हैं। उद्योगों के लिए कच्चा माल लेकर आने व तैयार लेकर जाने तक में दिक्कत होती है। ट्रांसपोर्टर के ट्रक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे वह अलग से चार्ज करने लगे हैं। अब जब किसानों के आने की संभावना न के बराबर है तो फ्लाईओवर को भी खोल देना चाहिए। जिससे वाहन आसानी से आवागमन कर सके।

मुकेश जैन, उद्योगपति

त्योहार का समय है तो दिल्ली आवागमन करना पड़ रहा है। अब तो दिल्ली जाना मुसीबत बन जाता है। अपने वाहन में जाने पर दो से तीन घंटे तो बॉर्डर पार करने में ही लग जाते हैं। सर्विस रोड से सभी अवरोधक हटा दिए गए हैं, अब फ्लाईओवर की आठ लेन भी खोल देनी चाहिए। हाईवे को 12 लेन का करने का फायदा तभी मिल सकेगा जब उस पर सुगमता से आवागमन होगा।

राकेश चोपड़ा, प्रधान कच्चे क्वार्टर मार्केट सोनीपत



सब्जी मंडी में व्यापार दिल्ली की आजादपुर मंडी पर ही निर्भर है। ऐसे में दिल्ली आवागमन करना पड़ता है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर एक बार जाम में फंसने से दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ती जा रही है। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई फल व सब्जी ज्यादा देर तक गर्मी में रहने से उनकी गुणवत्ता पर असर पडऩे का डर रहता है। जब पंजाब के किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे नहीं आने दिया जा रहा है तो वहां 180 किलोमीटर दूर कुंडली-सिंघु बॉर्डर को बंद करने का औचित्य समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


ललित खत्री, प्रधान, सब्जी एवं फल मार्केट, सोनीपत



वर्जन

हाईवे के फ्लाईओवर खोलने से बड़ी राहत मिल सकती है। त्योहार के सीजन में सोनीपत के ज्यादातर व्यापारी व दुकानदार दिल्ली से सामान लेकर आते हैं। ऐसे में जाम की स्थित उनके लिए परेशानी बनी हुई है। दिल्ली पुलिस प्रशासन को अब जल्द फ्लाईओवर खोलकर लोगों को राहत देनी चाहिए। इसके लिए सोनीपत प्रशासन से भी मांग की जा चुकी है।

संजय सिंगला, प्रधान, जिला व्यापार मंडल सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें