कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे पंजाब के गायक अमृत मान को गले लगाती बुजुर्ग महिला।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर धरना देकर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए लगातार नेताओं के अलावा गायक भी पहुंच रहे है। वहां शुक्रवार को किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए पंजाबी गायक अमृत मान पहुंचे। जहां अमृत मान को पहुंचते ही बुजुर्ग महिलाओं ने गले लगा लिया।
पंजाबी गायब अमृत मान ने आंदोलन कर रहे किसानों से अनुरोध किया कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें। अमृत मान ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमें शांतिपूर्वक आंदोलन की अपील कर रहे हैं। हमें उनका पालन करना होगा, क्योंकि हमारी जितनी उम्र है, उससे ज्यादा बुजुर्गों के पास अनुभव है। वह कई बार आंदोलन कर चुके है और उन आंदोलन के अनुभव से हमें सीख देकर रास्ता दिखाते है। अमृत मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस की घटना के बाद जितने लोग जेल में गए है, उनके भी जल्द बाहर आने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ है और कृषि कानून रद्द होने चाहिए।