फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर निहंग ने युवक पर तलवार से किया हमला, पीजीआई रोहतक रेफर

Tue, 13 Apr 2021 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर निहंग के हमला से घायल युवक। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शामिल निहंग ने कुंडली गांव के युवक पर तलवार से हमला कर दिया। युवक के हाथ पर तलवार का गहरा घाव बन गया। उसके कंधे और पीठ पर भी चोट लगी है। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कुंडली के धर्मेश कुमार ने बताया कि उसका भाई शेखर टीडीआई मॉल में नौकरी करता है। वह सोमवार दोपहर को खाना खाने बाइक से प्याउ मनियारी के कट से एचएसआईआईडीसी की तरफ जा रहा था। उसके साथ में गांव का ही सन्नी भी था। जब वह धरने वाले कैंप के पास से होकर निकल रहे थे तो वहां पर कुछ निहंगों की पुलिसकर्मियों से बहस चल रही थी। इससे रास्ता बंद था। 

शेखर एक किनारे से होकर बाइक निकालने का प्रयास करने लगा तो उसका एक निहंग युवक के साथ रास्ते को लेकर विवाद हो गया। निहंग ने रास्ता रोक लिया। विवाद होने पर निहंग ने सन्नी पर तलवार से वार कर दिया। उसके साथी शेखर ने बाजू ऊपर कर वार को रोकने का प्रयास किया। इससे शेखर की बाजू कट गई। निहंग ने दूसरा वार करने के लिए तलवार उठाई तो शेखर ने उसको पकड़ लिया। 
विज्ञापन


छीनाझपटी में तलवार से उसके कंधे और पीठ पर चोट लग गई। शेखर और सन्नी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। सन्नी घायल शेखर को लेकर कुंडली के निजी अस्पताल में पहुंचा। सूचना पाकर कुंडली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस घायल शेखर को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। 

कृषि बिलों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान लोगों की निहंग सिखों से कई बार झड़प हो चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी निहंग को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल शेखर की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दे दी है। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें