फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा तेजपुरी महाराज की पुण्यतिथि पर गांव नगर में कीर्तन व भंडारा

Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव नगर ​स्थित शिव मंदिर में आयोजित कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। ब्रह्मलीन श्री बाबा तेजपुरी महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को गांव नगर स्थित शिव मंदिर में भव्य कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कीर्तन सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महंत कमलपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और बाबा तेजपुरी के जीवन पर प्रकाश डाला। गांव के सरपंच जस्सी खुराना ने बताया कि बाबा तेजपुरी महाराज की याद में यह आयोजन वर्ष 1997 से लगातार किया जा रहा है, जिसमें गांव के सभी भक्त और आम लोग सहयोग करते हैं।
बाबा जी की समाधि भी इसी मंदिर परिसर में स्थित है और यहां मांगी गई मन्नत पूरी होने की गहरी आस्था लोगों में है। कीर्तन के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने भजनों पर नाचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञानेश्वर गिरी महाराज, इंद्रजीत विरमानी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, नरेंद्र गहलावत, सुनील मेहता, प्रदीप बड़वासनी, भगत प्रवीण, देवेंद्र सनी, सनी आहूजा, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें