फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची बरामद

Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवांमील से 5 वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में राई थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि राई क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक परिवार ने 2 जून को शिकायत दी थी कि वह अपनी 5 साल की बेटी के साथ बीसवांमील आए थे। जब वह राशन का सामान लेने लगे तो उनकी 5 साल की बेटी अचानक गायब हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की पर पता नहीं चला। राई थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। राई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व एंटी गैंगस्टर यूनिट के इंचार्ज अजय धनखड़ की टीम ने बच्ची की तलाश करते हुए 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादीशुदा है। वह बच्ची को पश्चिम बंगाल अपने घर ले जाने की फिराक में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें