फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपहरण कर जबरन शादी की, मसूरी ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बहालगढ़ थाना क्षेत्र के युवक व उसके दोस्त पर अपहरण कर शादी करने और मसूरी ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की आरोपी से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। आरोपी उसका पानीपत स्थित कॉलेज के बाहर से अपहरण किया था। पीड़िता ने युवक की बहन पर भी भाई का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि पानीपत के एक निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले विक्रांत से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। विक्रांत उस पर शादी का दबाव डालने लगा तो उसने मना कर दिया। शादी की बात के लिए विक्रांत ने अपनी बहन से भी बात करवाई। जिसे वह गुरुग्राम में एक बड़ा अधिकारी बताता था। पीड़िता ने बताया कि उसने उन्हें कहा था कि वह अभी नाबालिग है और भविष्य में परिवार की सहमति से ही शादी करेगी। विक्रांत ने बालिग होने के बाद शादी करने की बात कही थी। युवती ने बताया कि 8 अगस्त को विक्रांत अपने दोस्त दिनेश उर्फ कालू के साथ पानीपत स्थित कॉलेज में आया और उसे बाहर बुलाकर दिल्ली घूमने चलने की बात कही। वह उसे कार में बैठाकर सीधा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ले जाने लगा तो उसने टोका। इस पर वह उसे धमकाने लगा। बार-बार मना करने के बावजूद उससे कागजात पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद विक्रांत उसे मसूरी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने उसके कागजात छीन लिए। उसके परिजनों ने 10 अगस्त को उसे देहरादून के पास उसे तलाश लिया। धमकी के चलते उसने परिजनों को जानकारी नहीं दी। घर आने पर उसने मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें