फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लघु सचिवालय में सेल्फी पॉइंट और प्रदर्शनी लगी

Tue, 11 Aug 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय ​​स्थित सरल केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करती उपायुक्त नेहा
विज्ञापन
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय में एक सेल्फी पॉइंट और विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जगाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है। प्रदर्शनी युवाओं को तिरंगे के इतिहास और गौरवपूर्ण विरासत से परिचित कराती है। सेल्फी पॉइंट नागरिकों और कर्मचारियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लोग तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में उत्साह दिखा रहे हैं। उपायुक्त ने जिलावासियों से 17 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर #HarGharTiranga2026 के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें