फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला करवा चौथ का व्रत

Thu, 20 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सेक्टर-14 में करवा चौथ पूजन के दौरान उपस्थित महिलाएं - फोटो : sonipat
विज्ञापन
जिले में करवाचौथ पर्व बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्योहार सुहागिनों द्वारा विधि-विधानों के साथ मनाया गया। उन्होंने बुधवार सुबह से पूजा अर्चना कर भगवान से अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं द्वारा करवाचौथ का व्रत रखकर देर रात्रि चांद को देखकर व्रत की परंपरा को निभाकर करवाचौथ का व्रत खोला गया। महिलाओं ने करवा चौथ त्यौहार की कई दिनों पूर्व से जोरों के साथ तैयारियां की हुई थी। बुधवार सुबह महिलाओं ने भगवान की विधि के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और करवाचौथ व्रत की कथा को सुनी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें