फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपियों का पुतला जलाया

Thu, 07 Dec 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध मे
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली में पृथ्वीराज चौहान चौक पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को एकत्रित होकर राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों का पुतला जलाया और आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना हरियाणा बंद का एलान करेगी। कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो आरोपियों ने गोलियों से भूनकर हत्या की है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। राजस्थान पुलिस को दोनों आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दोनों आरोपियों को कड़ी सजा व देश में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के नाम शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो करणी सेना की ओर से हरियाणा में भी बंद का एलान किया जाएगा। करणी सेना गोसेवा दल के जिला संयोजक सिद्धार्थ ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगा मेड़ी गोरक्षा की आवाज उठाते थे। वह गरीब और पीड़ित लोगों की मदद किया करते थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौहान, दहिसरा के पूर्व प्रधान राेहताश चौहान, नितिन, अंकुश राजपूत, अंकुर चौहान, लोकेश चौहान, प्रिंस राजपूत, भास्कर राजपूत, अनूप, प्रदीप, हरिओम, रवि, कृष्ण चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें