फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तलवारबाजी स्पर्धा में करनाल की कनिष्का ने जीता स्वर्ण

Thu, 06 Jul 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय, खरखौदा में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान म
विज्ञापन
खरखौदा। प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा में चल रही छह दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर, जूनियर, कैडेट व सब जूनियर वर्ग की तलवारबाजी प्रतियोगिता के पांचवें दिन का शुभारंभ भाजपा के जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास व विद्यालय के खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया ने दीप प्रज्वलन व बाउट आरंभ करवाकर किया। पांचवें दिन सीनियर लड़कियों के वर्ग में करनाल की कनिष्का ने प्रथम, जींद की प्राची ने द्वितीय, हिसार की शीतल व रोहतक की तन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में तरुण देवीदास ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। खेल से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं हम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। खेल युवाओं को रोजगार दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हमें अनुशासन में रहते हुए प्रतिदिन खेल का अभ्यास करना चाहिए। मुख्यातिथि तरुण देवीदास व खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर साई से तलवारबाजी के मुख्य प्रशिक्षक अशोक खत्री, आर्मी से मुख्य प्रशिक्षक दिनेश लांबा, भूपेंद्र सिंह, खेल विभाग से प्रशिक्षक मोहित व लोकेश मौजूद रहे।

फोटो 33- प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय, खरखौदा में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें