सोनीपत। 9वीं राज्यस्तरीय युवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल व लड़कों के वर्ग में पानीपत की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि वॉलीबॉल संघ हरियाणा के महासचिव सूबे सिंह ने ट्रॉफी व पदक पहनाकर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता गोहाना के गांव रिवाड़ा में भगत फूल सिंह कमेटी की तरफ से मास्टर प्रेम सिंह मलिक, महेंद्र सिंह मलिक व धर्मपाल की याद में करवाई गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की लड़कियों व लड़कों की टीम ने भाग लेकर खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल की टीम ने पहला, सिरसा की टीम ने दूसरा व जींद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों के वर्ग में पानीपत की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। सिरसा की टीम द्वितीय व फतेहाबाद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्राॅफी व पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गांव की पहलवान सारिका मलिक, मुक्केबाज विशाल मलिक व मुक्केबाज आयु मलिक को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वॉलीबॉल संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र संगवान, जिला महासचिव जसवीर गहलावत, आईएएस प्रदीप कुमार, एसीपी राजबीर मलिक, हंसराज नैन, ओमवती देवी, कर्नल सुरेंद्र मलिक, जितेंद्र सिंह मलिक, शमशेर मलिक, अनिल मलिक, दीपक मलिक, अरुण मलिक, प्रशांत रागी, गांव से मास्टर अमरजीत मलिक, सरपंच आशीष मलिक, पूर्व सरपंच मीनू मलिक, बलवान मलिक मौजूद रहे।