फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई से बहालगढ़ से बागपत नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
kanwar yatra - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान सड़क सुरक्षा पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 26 जुलाई से ही बहालगढ़ से बागपत जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सड़कों के किनारे लगने वाले शिविरों पर खास नजर रखी जाएगी। कोई भी शिविर सड़क से 200 फुट की दूरी पर लगाया जाएगा और बायीं दिशा में लगेगा। यह जानकारी डीसी केएम पांडुरंग ने दी। उन्होंने बुधवार को कांवड़ यात्रा के प्रबंधों की समीक्षा को लेकर डीआईजी एचएस दून के साथ लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा की।
विज्ञापन


उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि शिविर की अनुमति के लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जहां भी शिविर लगेंगे वहां पर अस्थाई स्पीड ब्रेकर पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा। साथ ही गोहाना, खरखौदा, गन्नौर और शहर में मुख्य सड़कों के किनारे ट्रैफिक कोन लगाकर रस्सियां लगाई जाएगी। डीआईजी एसएस दून ने बताया कि सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीमें और एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी। मीटिंग में एसडीएम गोहाना अजय कुमार, एसडीएम गन्नौर सुभिता ढाका, एसडीएम खरखौदा राजीव अहलावत, सीटीएम सुरेंद्र दून, आरटीए सुशील कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी गोहाना राजीव देशवाल, डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें