फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूध सप्लायर पर हमले का आरोपी कमलजीत गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आरोपी कमलजीत। संवाद
विज्ञापन
फोटो 21: गोहाना थाना सिटी पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी कमलजीत। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी में घर में घुसकर हमला करने के आरोपी बरोदा रोड निवासी कमलजीत को थाना शहर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कहासुनी के बाद दूध की सप्लाई बंद करने की रंजिश में हमला करने का है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
अजय कुमार निवासी पुरानी अनाज मंडी, गोहाना ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि 5-6 साल से कमलजीत उनके घर दूध देने आता था। दिसंबर 2025 में खराब दूध मिलने पर उन्होंने दूध लेना बंद कर दिया था। इससे कमलजीत उनसे रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 फरवरी को कमलजीत अपने एक साथी के साथ छत के रास्ते उनके घर में घुसा और उनके चेहरे पर चाकू से वार किया। पीछा करने पर उसके साथी ने सिर पर डंडे से वार किया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दो मोबाइल फोन भी ले लिए। सब इंस्पेक्टर नवनीत की टीम आरोपी कमलजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें