फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 26 से 28 फरवरी व 2 मार्च को रद्द रहेगी कालका एक्सप्रेस

Sat, 25 Feb 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08 - सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली मंडल के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन के देवबंद स्टेशन पर बिजली व यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-कालका रूट पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस 26 से 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द रहेगी। फाजिल्का-दिल्ली रूट पर चलने वाली बठिंडा एक्सप्रेस 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को अंबाला स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। साथ ही बठिंडा एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने देवबंद स्टेशन पर बिजली व यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-कालका रूट पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14331) को चार दिन के लिए निरस्त किया गया है। यह ट्रेन 26 से 28 फरवरी व 2 मार्च को रद्द रहेगी। कालका एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन से शाम सवा 4.15 बजे चलकर 5:15 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14508 और 14507) का संचालन प्रभावित रहेगा। बठिंडा एक्सप्रेस का 27 व 28 फरवरी और 1 मार्च को अंबाला स्टेशन तक ही संचालन किया जाएगा। साथ ही अंबाला स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14508) का सुबह 11:19 बजे और वापसी में बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14507) का दोपहर 1:55 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इन ट्रेनों का संचालन न होने से दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली-पानीपत पैसेंजर व महिला स्पेशल दो माह बाद पकड़ेगी रफ्तार
कोहरे के कारण रद्द की गई दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली दिल्ली-पानीपत पैसेंजर (ट्रेन संख्या 04909) व महिला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04963) दो माह के बाद रफ्तार पकड़ेंगी। दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन का 25 फरवरी से संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 7:25 बजे दिल्ली से चलकर 9:30 बजे पानीपत स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है। जिसका 8:33 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं महिला स्पेशल को 27 फरवरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन शाम 5:50 बजे दिल्ली से चलकर 7:03 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचती है। जिससे दिल्ली-पानीपत रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली मंडल के देवबंद स्टेशन पर बिजली व यातायात ब्लॉक के चलते कालका एक्सप्रेस 26 से 28 फरवरी व 2 मार्च को रद्द रहेगी। फाजिल्का-दिल्ली रूट पर चलने वाली बठिंडा एक्सप्रेस 27 व 28 फरवरी और 1 मार्च को अंबाला स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में दिल्ली के बजाय अंबाला स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। कोहरे के कारण रद्द की गई दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन को 25 फरवरी व महिला स्पेशल का 27 फरवरी से संचालन शुरू किया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें