फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के विकास नगर में श्रीराम ​शिव मं​दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कलश या - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सोनीपत। विकास नगर गली नंबर तीन स्थित श्रीराम शिव मंदिर में सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में आरती व पूजन-अर्चना के साथ हुआ। पूजन के बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। मूर्तियों को एक सुंदर रथ पर विराजित कर आसपास के मंदिरों का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भगवान हनुमान और शिव परिवार की भव्य मूर्तियां शामिल रहीं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश चंद्र पहुंचे। इस दौरान रामनिवास वर्मा, राजेंद्र शर्मा, श्रीपाल गहलावत, कलीराम, धर्मबीर राणा, डाॅ. संजय, सरोज देवी, राजबाल, सतपाल, वेदप्रकाश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें