फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल महोत्सव में काजल ने 100 और 200 मीटर में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के ताऊ देवी लाल राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय, मुरथल में खेल महोत्सव के समापन प
विज्ञापन
सोनीपत। ताऊ देवी लाल राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय मुरथल में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने विजेता छात्राओं और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।प्रेस प्रवक्ता नितिन आंतिल ने बताया कि महोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन में डॉ. मनोज, डॉ. संदीप, डॉ. अमित, डॉ. रोहित, नितिन आंतिल, अनीता, रितु, मानसी और साधना ने सहयोग किया। खेल आयोजन की व्यवस्था और छात्राओं के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सुनीता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रतियोगिताओं के परिणाम
खो-खो में योगिता टीम प्रथम, प्रिंसी टीम द्वितीय और प्रियंका टीम तृतीय रही।
रस्साकशी में स्वीटी टीम ने पहला, शिवानी टीम ने दूसरा और काजल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
योग में अनामिका (बीए जियोग्राफी ऑनर्स फाइनल) प्रथम, सोनिया (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय और पारुल (बीकॉम) तृतीय रहीं।
100 मीटर में काजल (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम, भारती (बीकॉम) द्वितीय और दीक्षा (बीए द्वितीय वर्ष) तृतीय रहीं।
200 मीटर में काजल प्रथम, स्वीटी द्वितीय और भारती तृतीय रहीं।
4×100 मीटर रिले में काजल टीम प्रथम, सिमरन टीम द्वितीय और प्रिंसी टीम तृतीय रही।
पिट्ठू में काजल टीम ने पहला, अलीशा टीम ने दूसरा और प्रिया टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें