फोटो 03- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुल
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) की टीम 11 अक्तूबर को नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने चयनित टीम का विश्वविद्यालय में स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम खेल निदेशक डाॅ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देशन में गलगोटिया विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगी।
चयनित टीम में साहिल, सौरभ, अभिषेक, शुभम, सुमित, यश चौहान, ऋतिक भारद्वाज, सचिन कुमार, मासूम मलिक, हर्ष भारद्वाज, गौरव जून, सोनू, कार्तिक शामिल हैं।
कुलपति ने कहा कि देश व समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक व सामाजिक विकास के लिए भी अनिवार्य हैं। मुरथल विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।