फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद केजीपी पर ढ़ीली होगी जेब, कार का 5-10 रुपये तक बढ़ा टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन होने के कारण अभी टोल टैक्स नहीं बढ़ाए जाने को लेकर चल रही खींचतान के बीच परिवहन मंत्रालय ने किसी तरह की राहत नहीं देने का फैसला लिया। जिसके बाद टोल टैक्स बढ़ा दिया गया और देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पर कार लेकर चलने वालों की 5-10 रुपये तक जेब ढ़ीली होगी। लॉकडाउन खत्म होते ही टोल की नई दर लागू हो जाएगी। केजीपी पर कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर किसी टोल प्लाजा पर 5 रुपये ज्यादा देने होंगे तो किसी टोल प्लाजा पर 10 रुपये ज्यादा लगेंगे। वहीं कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक ट्रक लेकर जाने पर 55 रुपये ज्यादा देने होंगे। इस तरह से केजीपी पर रोजाना चलने वाले हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 90 हजार वाहनों को लॉकडाउन खत्म होते ही ज्यादा टोल देना होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आशीष जैन ने बताया कि केजीपी पर हर इंटरचेंज के लिए टैक्स दर अलग-अलग तय की हुई है। जिसमें वार्षिक वृद्धि के आधार पर बढ़ोतरी की गई है। -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां पहले अब कार/जीप- 25 25 एलसीवी- 40 40 ट्रक/बस- 80 85 3 एक्सेल- 85 90 4-6एक्सेल-125 130 ओवरसाइज-155 160 दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई कार/जीप- 70 75 एलसीवी- 115 120 ट्रक/बस- 245 250 3 एक्सेल- 265 275 4-6 एक्सेल-380 395 ओवरसाइज-465 480 दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना कार/जीप- 85 90 एलसीवी- 135 140 ट्रक/बस- 285 295 3 एक्सेल- 310 325 4-6 एक्सेल-450 465 ओवरसाइज-545 565 गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर कार/जीप- 120 125 एलसीवी- 190 200 ट्रक/बस- 400 415 3 एक्सेल- 435 455 4-6 एक्सेल-630 650 ओवरसाइज-765 795 फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा कार/जीप- 135 140 एलसीवी- 220 225 ट्रक/बस- 460 475 3 एक्सेल- 500 520 4-6 एक्सेल-720 745 ओवरसाइज-875 905 अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर कार/जीप- 175 185 एलसीवी- 285 295 ट्रक/बस- 600 625 3 एक्सेल- 655 680 4-6 एक्सेल- 940 975 ओवरसाइज- 1145 1190 दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल कार/जीप- 225 230 एलसीवी- 360 375 ट्रक/बस- 755 780 3 एक्सेल- 820 855 4-6 एक्सेल-1180 1225 ओवरसाइज-1440 1495 नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें