फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबाड़ खरीदने वाले का अपहरण कर पीटा, पांच गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में कबाड़ी का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल में कबाड़ की दुकान चलाने वाले युवक का कार सवारों ने अपहरण क नांदनौर के खेत में ले जाकर पीटा और धमकी दी। पीड़ित के भाई की सूचना पर पुलिस हरकत में आई तो आरोपी दुकानदार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव भिगान निवासी मनोज, सुनील, राहुल, रितिक और गांव नांदनौर निवासी तारीफ हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव मंडौरा निवासी अनीस ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई लालू अली के साथ मुरथल में कबाड़ की दुकान चलाता है। वह शनिवार को दुकान पर थे। शाम छह बजे काले रंग की क्रेटा गाड़ी वहां आई और उसमें से चार-पांच युवक उतरे। उन्होंने उसे कार में जबरदस्ती डाल लिया। अपहरण की सूचना उनके भाई ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। युवकों ने अनीस को नांदनौर गांव के खेतों में ले जाकर केबल से पीटा। युवक उन पर जबरदस्ती चोरी का माल खरीदने की हामी भरने का दबाव डाल रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक उन्हें गाड़ी में डाल कर मुरथल की ओर ले आए। वह उन्हें मुरथल क्षेत्र में छोड़ गए। इस दौरान तलाश कर रही पुलिस उन्हें मिल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पांच आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फोटो :19: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में कबाड़ी का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुल- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें