फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की टक्कर से जूस कॉर्नर संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालूपुर चुंगी के पास सोमवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से जूस कॉर्नर संचालक घायल हो गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले आरिफ खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज निवासी राजू कालुपुर चुंगी पर जूस कॉर्नर चलाते थे। वह सोमवार रात रिक्शा में दुकान का कूड़ा भरकर कालूपुर चुंगी पर डालने जा रहे थे। आरिफ ने बताया कि राजू रिक्शा चला रहा था और वह पीछे-पीछे चल रहा था। तभी स्कॉर्पियो की टक्कर से राजू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें