फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण किया, चश्मे भी बांटे

विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पौधरोपण करते हुए - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जिला कार्यालय में लगाए गए ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण समय की मांग है और ऑक्सीजन बाग ज्यादा से ज्यादा स्थापित किए जाने चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके।
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण बेहतरीन मानव सेवा का कार्य है जो समय की मांग भी है। आज के दौर में जितना अधिक हो सके पौधरोपण करना चाहिए। यह मानव जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए आवश्यक है। पौधरोपण करते समय पौधों का चयन भी महत्व रखता है और उसको देखते हुए ही ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण पर भी बल दिया। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरित किए। वहीं जिलाध्यक्ष व विधायक मोहनलाल बड़ौली ने उनको प्रतीक चिह्न के रूप में हल भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, सांसद रमेश कौशिक, सांसद संजय भाटिया, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डा. ओमप्रकाश आत्रेय, योगेश्वर दत्त, किरणबाला, राकेश मलिक, अनिल झरोंठी, देवेंद्र कौशिक, माईराम कौशिक, योगेश पाल अरोड़ा, पार्षद नंदकिशोर चौहान, पद्म श्री कंवल सिंह चौहान, सुरेंद्र मदान, नीरज आत्रेय, सुमित्रा चौहान, डा. रामकिशन सरोहा, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, राकेश कुमारी मलिक, उमेश शर्मा, सोनिया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें