फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव दहिसरा में जोहड़ टूटा, बस्ती और खेतों में घुसा पानी

Sat, 01 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34- गांव दहिसरा में टूटी जोहड़ की मेढ़ से निकलता पानी।
विज्ञापन
कुंडली। जिले में वीरवार शाम से हुई बारिश में कुंडली क्षेत्र के गांव दहिसरा में जोहड़ ओवरफ्लो हो गया। देर रात जोहड़ की मेढ़ टूट गई। जिससे महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के मकानों व खेतों में पानी घुस गया। जिस कारण गेहूं की करीब 20 एकड़ फसल व करीब 5 बीघा स्वीट कॉर्न मक्का पानी में डूब गई। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने खेतों से पानी निकासी का समाधान करवाने व जोहड़ की मेढ़ मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दहिसरा के ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में अक्सर जोहड़ ओवरफ्लो हो जाता है। जोहड़ का पानी साथ लगते खेतों में घुस जाता है, जिससे किसानों की फसल खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद भी जोहड़ की तरफ प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वीरवार को देर शाम को हुई बारिश के बाद भी जोहड़ ओवरफ्लो हो गया था। देर रात को जोहड़ की मेढ़ टूट गई। जिससे खेतों व महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के मकानों में पानी घुस गया। शुक्रवार को वार्ड पार्षद विक्रांत जाखौली, करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान, सरपंच धीर सिंह, नवराज चौहान, प्रहलाद चौहान, पंच नरेंद्र उर्फ बिट्टू चौहान, योगेंद्र चौहान ने जोहड़ की टूटी मेढ़ पर खेतों में घुसे पानी का जायजा लिया। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने अन्य के साथ मिलकर नायब तहसीदार राई से मुलाकात की और जोहड़ की मेढ़ मजबूत करने व खेतों में पानी घुसने से जिन किसानों व बस्ती वासियों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की। पार्षद विक्रांत ने सरकार से मांग की है कि तालाब को पक्का करवाया जाए।

फोटो 34- गांव दहिसरा में टूटी जोहड़ की मेढ़ से निकलता पानी।

फोटो 34- गांव दहिसरा में टूटी जोहड़ की मेढ़ से निकलता पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें