सोनीपत। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 18 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे गन्नौर स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में एलआईसी, पुखराज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मॉडर्न एंड मूर्ति एंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। सहायक रोजगार अधिकारी अभिषेक संधू ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, बीए, बीकॉम सहित अन्य शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले युवा रोजगार मेले में शामिल होकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद