गोहाना। नगर परिषद में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने जेजेपी प्रदेश महासचिव रितेश शर्मा धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चलाती है जबकि इस अभियान के असली हीरो सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
रितेश शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और जेजेपी इस लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। धरने के दौरान जेजेपी नेता तेजवीर मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, भूषण अग्रवाल, आशीष शर्मा और मनजीत सुहाग भी मौजूद रहे।