फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जजपा के जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिया भिवानी रैली का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने जजपा के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भिवानी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए हमेशा आगे रहते हैं, इसलिए हमें भी उनका साथ देना चाहिए। भिवानी रैली में भाग लेकर उनके व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान पार्टी की आगामी नीतियों के बारे में लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। पदम दहिया ने गन्नौर हलके के गांव गढ़ी झंझारा, भौरा, अटायल, नया बांस, खुबडू, भावर व शेखपुरा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भानेराम, रणधीर मलिक, सियानंद त्यागी, रमेश नाथ, गन्नौर के युवा हलका अध्यक्ष सुधीर धनखड़, हरिकिशन धनखड़ व राजेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें