फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र और पवन खरखौदा ने छोड़ी जजपा

Fri, 07 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
भूपेंद्र मलिक
विज्ञापन
खरखौदा/गोहाना। जननायक जनता पार्टी के सोनीपत लोकसभा सीट प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक व विधानसभा खरखौदा से पूर्व प्रत्याशी और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन रहे पवन खरखौदा का जजपा पार्टी से मोह भंग हो गया है। इसके चलते दोनों ने ही शुक्रवार को अपना त्यागपत्र पार्टी को भेज दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जजपा के सोनीपत से प्रत्याशी रहे भूपेंद्र मलिक ने चुनाव के दौरान भितरघात होने और इसकी सूचना पार्टी के आला नेताओं को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से खुद को आहत होना बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले में चुनाव प्रचार करने के दौरान ही शिकायत की थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इससे आहत होकर अपना त्यागपत्र पार्टी को भेजा दिया है। वह जल्द ही कार्यकर्ताओं से बातचीत करके अपने राजनैतिक भविष्य का फैसला लेंगे। भूपेंद्र मलिक को इस लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र से मात्र 7820 वोट मिले थे।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद लेंगे फैसला
वहीं, दूसरी तरफ खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पवन खरखौदा ने भी जजपा से त्यागपत्र दे दिया है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय चौटाला को अपना त्यागपत्र भेजते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्राथमिक सदस्यता के साथ ही अपने अन्य सभी पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं। पवन खरखौदा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद अगला फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र मलिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें