फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिया ने वैज्ञानिक सोच पर रखा सबसे अच्छा विचार

Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :11: सोनीपत के गांव थाना ​कलां ​स्थित राजकीय विद्यालय में खंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संग
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां में सोमवार को खंडस्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच व विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष का विषय क्वांटम युग का आगाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां था। इस संगोष्ठी में जिया ने पहला, हंसिका ने दूसरा, आदित्य गिरी ने तीसरा स्थान पाया। तीनों प्रतिभागी अब 21 अगस्त को राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में होने वाली जिलास्तरीय संगोष्ठी में ब्लाॅक खरखौदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्राचार्य बबीता ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान सुशील कुमार शर्मा, नीतू, प्रीति, डाॅ. नवीन कुमार, राजेश कुमार, डाॅ. निशा रानी और कविता रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें