फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फुटबाॅल प्रतियोगिता में जींद, रोहतक, राई, गुरुग्राम, रेवाड़ी और भिवानी ने जीते मुकाबले

Sun, 23 Mar 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 71: प्रतियोगिता में गोल के लिए पसीना बहाती महिला खिलाड़ी।
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। डाबोदा गांव में आयोजित राज्यस्तरीय वूमन फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जींद, रोहतक, राई, गुरुग्राम, रेवाड़ी और भिवानी ने अपने मैच जीतकर अगले दौर स्थान बनाया। अंबाला, करनाल, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र की टीमें अपने मुकाबले हार गईं। प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में जींद ने अंबाला को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। रोहतक और करनाल के बीच हुआ मुकाबला एकतरफा रहा। मुकाबले में रोहतक ने 5 गोल किए जबकि करनाल का खाता भी नहीं खुला। एक अन्य मुकाबले में रेवाड़ी ने कुरुक्षेत्र को 4-0 और गुरुग्राम ने पलवल को 3-0 से हराया। इसी प्रकार से एकतरफा मुकाबले में राई (सोनीपत) ने चरखी दादरी को 3-0 से भिवानी ने कैथल को 4-0 से मात दी।
फुटबाॅल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि 24 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर अशोक गुलिया, आनंद जींद, संदीप हिसार, शर्मिला दादरी, अश्वनी कोच हिसार, मनप्रीत कौर यमुनानगर, डॉ सोनाली, राहुल मुंढाल, प्रदीप सरपंच, प्रदीप कोच, विक्की गुलिया, बृजपाल कैथल और नवदीप राई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें