फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उज्जैन गए परिवार के घर से आभूषण और 70 हजार रुपये चोरी

Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अशोक विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार उज्जैन गया था। लौटने पर चोरी का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव पुरखास हाल अशोक विहार निवासी करतार सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 28 मई की रात को उज्जैन गए थे। उनके साथ पत्नी राकेश देवी, बेटा रोहित और साला अशोक भी थे। 31 मई की रात करीब 1 बजे जब वह लौटे तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी व झुमकी, चांदी के आभूषण, 22 सिक्के, प्लॉट की रजिस्ट्री और 70 हजार रुपये चोरी मिले।
उन्होंने आसपास के सीसीटीवी की जांच की तो 29 मई की देर रात सवा दो बजे एक युवक लाल टी-शर्ट व सफेद पैंट में बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। वह बाइक को दूर खड़ी कर पैदल आता दिख रहा है। उन्हें शक है कि उसने चोरी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें