फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमरे का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल (सोनीपत)। गांव मुरथल स्थित आरके कॉलोनी में किराए पर रहे परिवार के कमरे का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति बिहार स्थित पैतृक मकान पर गए थे और वे रात को अपने रिश्तेदारों के पास चली गई। वापस कमरे पर आई तो चोरी हुई मिली। उसने मकान मालिक की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के गांव घघौली निवासी प्रियंका उर्फ रूबी ने बताया कि वह मुरथल में किराए पर कमरा लेकर रह रही है। वह तथा उनके पति मुकेश फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह मकान में करीब नौ माह से रह रहे हैं। बताया कि उनके पति मुकेश एक माह पहले पैतृक गांव चले गए थे। फैक्टरी में नौकरी के चलते वह यहीं पर रह रही है। महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को कमरे पर ताला लगा कर रिश्तेदारों के पास चली गई थी। जब शनिवार को लौटी तो कमरे का ताला टूटा था। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा रखा था। उसे शादी में मिला सोने का टीका, नथ, चेन, मंगलसूत्र व चांदी की 20 तोले की पाजेब मिली थी। जिसे उन्होंने बैग में रखा था। बैग से सभी आभूषण व 4500 रुपये की नकदी चोरी हो गए। महिला ने मकान मालिक की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए चोरी की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
वर्जन
कमरे का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-हरिओम, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें