फोटो 07: सोनीपत के कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता से ट्राफी
खरखौदा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हुई अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान पाया। पदक व ट्राॅफी के साथ लौटी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खेल प्रभारी डाॅ. दर्शना ने बताया कि 17 नवंबर को मदवि रोहतक में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की भारोत्तोलन टीम ने हिस्सा लिया था था। खिलाड़ी यीशु ने 63 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, हिमांशी ने 69 किलो स्वर्ण पदक, मंजू ने 73 किलो में स्वर्ण पदक व याशिका ने 86 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं खिलाड़ी रितिका और पलक ने रजत पदक जीता। रनरअप ट्रॉफी लेकर लौटी टीम का काॅलेज प्रभारी डाॅ. योगिता मलिक के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अब यह पदक विजेता सभी खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता खेलने जाएंगी।