फोटो 09: सोनीपत के कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर
सोनीपत। जिला कांग्रेस भवन में पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इसमें अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जीवन न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि देश में महिला सशक्तीकरण के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय भी है। उनके कार्यकाल में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, रणदीप दहिया, पुनीत राणा, मंजू मलिक, आशा अहलावत, जोगिंद्र, प्रेम रेलन भी मौजूद रहे।