फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बिजली निगम का कनिष्ठ अभियंता डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार भी पकड़ा गया

Mon, 25 May 2026 07:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम ने की है। विजिलेंस ने पहले ठेकेदार राहुल को रंगेहाथ पकड़ा। उसके बाद कनिष्ठ अभियंता सूरज को भी दबोचा गया। गांव भठगांव के रवि ने विजिलेंस को इस संबंध में शिकायत दी थी। पीड़ित रवि ने अपने पोल्ट्री फार्म के लिए नए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। उन्होंने ऑनलाइन फीस भी जमा करा दी थी। कनिष्ठ अभियंता ने ठेकेदार के माध्यम से कनेक्शन देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों को गांव भठगांव से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें