फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पशुओं को कैंटर मे क्रूरता के साथ भरकर ले जाने पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 25 May 2026 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। रोहतक रोड बाईपास पर पुलिस ने पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर में पशुओं को बड़ी क्रूरता के साथ लदा गया था। इस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई जीव जंतु कल्याण बोर्ड की मानद पशु कल्याण अधिकारी प्रियंका हुड्डा की शिकायत पर की गई है।
गुरुग्राम निवासी प्रियंका हुड्डा ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि वह अपने पैतृक गांव आसन से गुरुग्राम जा रही थीं। इस दौरान उन्हें कैंटर में पशुओं के साथ क्रूरता होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर की जांच की तो उसमें से सात भैंसें रस्सियों से बंधी मिलीं। पशुओं के लिए न तो हरे चारे की व्यवस्था थी और न ही पानी का कोई इंतजाम किया गया था। साथ ही वाहन में रेत-मिट्टी भी नहीं डाली गई थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान जुलाना निवासी प्रदीप के रूप में बताई जबकि पशु मालिक ने अपनी जानकारी जींद के गांव करेला निवासी जगवंत के रूप में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें