फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोसाइटी के खिलाफ 25 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Thu, 20 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41: सोनीपत के गन्नौर स्थित लहरी सिंह पार्क में बैठक के दौरान सीआईटीयू के नेता आनंद शर्मा व
विज्ञापन
गन्नौर। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पीड़ित एजेंटों की बैठक लहरी सिंह पार्क में हुई। जिसमें 25 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ह्यूमन वेलफेयर को ऑपरेटिव सोसाइटी के संयोजक पवन वशिष्ठ ने की, जबकि मुख्य वक्ता सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा रहे। आनंद शर्मा ने बताया कि यह सोसाइटी वर्ष 2016 से काम कर रही थी और 45 लाख निवेशकों से लगभग 73 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सोसाइटी की प्रबंधन टीम को गिरफ्तार किया जाए और निवेशकों का पैसा लौटाया जाए। इस दौरान हरिकिशन, विपुल, अशोक, पवन सैनी, मंजीत, गुलाब, बालकिशन त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 41: सोनीपत के गन्नौर स्थित लहरी सिंह पार्क में बैठक के दौरान सीआईटीयू के नेता आनंद शर्मा व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें