सोनीपत। राज्य किक बॉक्सिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई तक फरीदाबाद के जेसी बोस विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें मेरठ रोड खेवड़ा स्थित महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम के 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने कोच सुधीर के नेतृत्व में पदक जीते हैं। कोच ने बताया कि नितिन चौहान ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, जतिन माजरा ने 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण व क्रिस आंतिल ने 90 से 95 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अब ये तीनों खिलाड़ी 30 मई से 4 जून तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसके अलावा जतिन माजरा व क्रिस आंतिल अगस्त में गुजरात में राष्ट्रपति सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो खिलाड़ी वहां स्वर्ण पदक जीतेगा उसे सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।