फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : घरों में रहे लोग, बाहर दिखे सिर्फ प्रहरी

विज्ञापन
सेवली-औरंगाबाद में जड़ी बूटियों से धुआं करते ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। लोग कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर खड़े हो गए हैं। इसका असर रविवार को दिखाई दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को लगाए जनता कर्फ्यू को लोगों ने पूरा सहयोग दिया। शहर हो या गांव हर जगह लोग अपने घरों के अंदर ही रहे। बाजार पूरी तरह से बंद रहे और सड़कें सुनसान रहीं। पार्कों में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों व चौराहों पर पुलिस कर्मी ही दिखाए दिए। वह भी पूरी सतर्कता बरत रहे थे और बाहर निकले इक्का-दुक्का लोगों को जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

गांवों में कोरोना से बचाव को देशी जड़ी बूटियों से धुआं कराया गया। साथ ही जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले ही गांवों में मुनादी कराकर लोगों को बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता कई स्थानों पर सैनिटाइजर लिए खड़े रहे। उन्होंने बाहर निकले पुलिस कर्मियों व सफाई कर्मियों के हाथों को सैनिटाइज कराया।
रविवार सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। इससे पहले से ही गांव व शहर की सड़कें सुनसान हो गई थी। लोगों ने सुबह में ही घरों से निकल दूध व अन्य खाद्य सामग्री की खरीद लिए और बाद में घरों के अंदर चले गए। शहर व गांवों में जनता कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दिया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर कई-कई मिनट बाद एक-दो वाहन ही नजर आए। हालांकि दोपहर को सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया था।
विज्ञापन

पार्कों में पसरा रहा सन्नाटा
शहर के पार्कों में रविवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। उसके विपरीत रविवार को स्थिति पूरी तरह से उलट दिखी। लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया और सुबह से ही घरों के अंदर रहे। बच्चों व बड़ों के अंदर रहने से पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ पार्कों में पार्क कर्मी सफाई करते हुए अवश्य दिखाई दिए।
पूरी तरह बाजार रहे बंद, सभी चौक पर तैनात रही पुलिस
रविवार को जनता कर्फ्यू के समर्थन में शहर के सभी बाजार बंद रहे। गीता भवन चौक, रेलवे रोड, सुभाष चौक, कच्चे क्वार्टर बाजार, कपड़ा मार्केट, एटलस रोड पर सभी दुकान व शोरूम बंद रहे। अक्सर एटलस रोड के शोरूम खुले ही रहते हैं, लेकिन रविवार को उनके शटर भी बंद दिखाई दिए। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह जनता कर्फ्यू के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रत्येक चौक पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
सैनिटाइजर लिए खड़े रहे सामाजिक कार्यकर्ता
शहर में रविवार को कई चौराहों और गलियों में सामाजिक कार्यकर्ता हाथों में सैनिटाइजर लिए खड़े रहे। उन्होंने सात बजे से पहले घरों से बाहर निकले लोगों के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया और साथ ही जनता कर्फ्यू के दौरान बाहर नहीं निकलने के लिए सहयोग भी मांगा। वह लोगों को लगातार जागरूक करते नजर आए। दिन के समय भी बाहर निकले इक्का-दुक्का लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता जागरूक करते नजर आए। मॉडल टाउन व कच्चे क्वार्टर के पास गली में सामाजिक कार्यकर्ता लोगों के हाथों पर सैनिटाइजर डाल रहा था।
गांवों में कोरोना से बचाव के लिए पहले दिन कराई मुनादी
गांवों में कोरोना वायरस के बचाव को लेकर लोगों में काफी जागरूकता दिखी। लोग गांवों में दिनभर घरों के अंदर रहे। गांवों में शनिवार देर शाम ही मुनादी करा दी गई थी। लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी। जिसका असर भी रविवार को दिखाई दिया। लोग अपने घरों के अंदर ही रहे। इतना ही नहीं कई गांवों में तीन-चार लोगों ने एकत्रित होकर देशी जड़ी बूटियों से धुआं भी कराया। जड़ी बूटियों के धुएं से कई तरह के वायरस मर जाते हैं। इसी के लिए जड़ी बूटियों का धुआं किया जा रहा है।
सोनीपत शुगर मिल में पिराई बंद, किसान घर लौटे
जनता कर्फ्यू के समर्थन में सोनीपत शुगर मिल ने भी रगविवार को गन्ना पिराई दिनभर बंद रखी। इस दौरान किसान अपने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को मिल में छोड़कर ही घर वापस लौट गए। रात को 9 बजे के बाद ही मिल में पिराई के काम को शुरू किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर शुगर मिल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व किसान के हाथों से सैनिटाइजर से साफ करवाया जा रहा था। प्रत्येक व्यक्ति का रिकार्ड भी रजिस्टर में दर्ज किया गया। सोनीपत शुगर मिल की पिराई क्षमता 22 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन है। अब तक 20 लाख 54 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई की जा चुकी है।
गन्नौर में जागरूक दिखे लोग
गन्नौर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी जनता कर्फ्यू गन्नौर में पूरी तरह से सफल रहा। गन्नौर शहर में चंद मेडिकल स्टोर को छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा। क्षेत्र के गांवों में भी लोग घरों के अंदर ही रहे। जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिल सकेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन व विधायक निर्मल चौधरी ने भी लगातार प्रयास किया।
खरखौदा में अस्पताल व मेडिकल स्टोर खुले रहे
कोरोना वायरस से बचाव के लिए पीएम के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का खरखौदा में पूरा असर रहा। शहर ही नहीं गांवों में भी गली, चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग घरों से बाहर निकले भी तो आसपास कोई दिखाई नहीं देने पर वापस घरों में चले गए। दिनभर गली-मोहल्लों में प्रशासनिक अमला घूमता दिखाई दिया। पुलिस की तरफ से भी खरखौदा में गश्त की जाती रही। मुख्य मार्ग पर बेवजह वाहन लेकर घूम रहे लोगों पर पुलिस सख्ती करती भी दिखाई दी और उनके चालान भी किए गए। खरखौदा में जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों ने पूरा साथ दिया। शहर की एक चौपाल में एकत्रित होकर क्रिकेट खेल रहे युवाओं को जब तहसीलदार ने देखा तो उन्होंने गाड़ी का हूटर बजा दिया। जिस पर क्रिकेट खेल रहे युवा अपने घरों की तरफ भाग गए। जिसके बाद वह बाहर नहीं आए। शहर में सिर्फ अस्पताल व मेडिकल स्टोर ही खुले हुए थे।

खरखौदा में बंद पड़ा पूरा बाजार।- फोटो : Sonipat

रेलवे स्टेशन पर स्कूटी सवार से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

सोनीपत में सुभाष चौक के पास वाहन चालकों को रोककर जांच करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें